{"_id":"5d06bfbc78b9c95284c2bd39a13270ab","slug":"reprimand-to-workers-employed-by-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कार्यकत्रियों को लगाई फटकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम ने कार्यकत्रियों को लगाई फटकार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम संध्या तिवारी ने विकास खंड के लोहिया गांव गौहानी पनवाड़ी में चौपाल
विज्ञापन
लगाकर ग्रामीणों की समस्यायें सुनीं। डीएम ने सबसे पहले आंगनबाड़ी
कार्यकत्रियों की क्लास ली। बच्चों को पंजीरी न बांटे जाने पर उन्होंने
फटकार लगाई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी को व्यवस्थाएं ठीक करने के कडे़ निर्देश दिए। जानकी प्रसाद ने बताया कि गांव में सोलर लाइटें लगी हैं, पर आधी रात के बाद ये बंद हो जाती हैं। इस पर डीएम ने डूडा के अधिकारी को बुलाकर समस्या का समाधान करने को कहा।
गांव के महेंद्र ने चकरोड पर कब्जा करने की शिकायत की। इसी बीच ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि गांव में एक भी शमशान नहीं है। गांव में जब किसी की मृत्यु होती है तो सड़क किनारे उसका अंतिम संस्कार किया जाता है। प्राइमरी स्कूलाें में रसोइए का काम करने वाली विमलेश, सुनयना ने बताया कि तीन महीने से उन्हें मानदेय नहीं मिला है।
गांव की मन्नू देवी ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसकी जान के पीछे पडे़ हैं। मझगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बताया कि आए दिन उसे जान से मारने की धमकी मिलती रहती है।
चौपाल के दौरान डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी तुलसीराम कबीर, ग्राम प्रधान अनंत सिंह, सचिव रामस्वरूप ओमरे, एसडीएम रामअक्षयवर सिंह, सीओ सीताराम भी मौजूद रहे।