{"_id":"f9b832080f176c70fc78a71ed045b66e","slug":"railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय को रेलवे स्टेशन से जोड़ने की कवायद तेज, सांसद ने देखी जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुख्यालय को रेलवे स्टेशन से जोड़ने की कवायद तेज, सांसद ने देखी जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 30 Dec 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय को रेलवे स्टेशन से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। सोमवार को
विज्ञापन
सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने विकास मंच के लोगों को साथ लेकर कई स्थानों
को देखा। लोकसभा चुनाव में वोट मांगने आए सांसद ने स्टेशन बनवाने की घोषणा
की थी। उन्होंने मुख्यालय को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए हर संभव
प्रयास करने की बात कही है।
मुख्यालय को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए लंबे समय से मांग चली आ रही है। चुनाव के पहले हर राजनेता मुख्यालय को रेलवे लाइन से जोड़ने का वादा करता रहा है। लेकिन फिर कोई पहल नहीं हुई।
वहीं अब तक लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके किसी भी जनप्रतिनिधि ने इसकी मांग तक नहीं की। जिसके चलते यहां के लोगों को रेलवे की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र चंदेल भी जनता से मुख्यालय को रेलवे लाइन से जोड़ने का वादा कर चुके है।
फिलहाल उन्होंने पहल भी शुरू कर दी है। सोमवार को मुख्यालय आए सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने विकास मंच के अध्यक्ष प्रकाशचंद्र ओमर व महामंत्री राजेंद्रवीर सिंह चौहान से वार्ता की।
उनके साथ सांसद सबसे पहले व यमुना नदी के उस पार दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे और आसपास के स्थानों का निरीक्षण किया। फिर वह दपसौरा स्टेशन व यमुना नदी पर बने रेलवे पुल के निकट निरीक्षण कर रेलवे स्टेशन बनाए जाने की संभावनाएं तलाशी।
उन्होंने कहा कि वह अपने वादे पर कायम है। शीघ्र ही मुख्यालय को रेलवे स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए वह हर संभव प्रयास करने के लिए वचनबद्ध है। इसके बाद सांसद ने तहसील परिसर में बने अधिवक्ता भवन में अधिवक्ताओं से मुलाकात कर समस्याएं जानीं।
इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सिंह गौतम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप निषाद, गणेश यादव, पंकज सिंह राजावत, चंद्र प्रकाश गोस्वामी, मनीराम वर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, रमाकांत पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष लक्ष्मीरतन साहू सहित अन्य अधिवक्ता व भाजपाई मौजूद रहे।