{"_id":"fa3b08371574ef47d21cc9bb168e2168","slug":"puthiya-fair-fiercely-women-shopping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौथिया मेले में महिलाओं ने जमकर की खरीददारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पौथिया मेले में महिलाओं ने जमकर की खरीददारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 23 Dec 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर विकासखंड के गांव पौथिया में झाड़ू बाबा स्थान पर दो दिवसीय वार्षिक मेले की शुरूआत रविवार से हो गई। मेले में जहां महिलाओं ने जमकर खरीददारी की वहीं बच्चों ने झूलों व मिक्की हाउस का जमकर लुत्फ उठाया।
मेले के दूसरे छोर पर भजन संध्या का भी कार्यक्रम चल रहा है तो मेले में दीवारी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। यहां बने झाडूबाबा मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रसाद चढ़ाने का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
आसपास के गांवो के लोग अपने निजी साधन बैलगाड़ी, ट्रैक्टर आदि से मेले में पहुंच रहे है। मंगलवार को भी मेला जारी रहेगा।
विज्ञापन
मेले के दूसरे दिन सोमवार को भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष उमड़ पड़े। मेले में घर गृहस्थी के सामान की दुकानों के अलावा छोटे-बड़े झूले भी लगाए गए हैं। महिलाओं ने ठंड को दरकिनार करते हुए झूला झूलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।