फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Put a dead body on the road and take jaam

सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Sun, 28 Oct 2018 11:39 PM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Updated Sun, 28 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Put a dead body on the road and take jaam
धनौरी गांव के पास सड़क पर शव रखकर जाम लगाए लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो किशोरी के परिजनों ने राठ-हमीरपुर मार्ग पर धनौरी गांव के पास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम करीब तीन घंटे लगा रहा। किशोरी के गुस्साएं परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। जब पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की तब जाम खुल सका। जाम के दौरान राठ-हमीरपुर मार्ग पर वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन


धनौरी गांव निवासी कक्षा 11 की छात्रा रूपा पुत्री राकेश मिश्रा का शुक्रवार रात गांव के पास शव मिला था। शनिवार शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं किशोरी के चाचा सालिगराम ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी, मगर पुलिस ने मामले को हल्के में लेते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे गुस्साएं परिजनों ने रविवार सुबह करीब 7 बजे शव को धनौरी बस स्टैंड के पास सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे दरोगा आरडी यादव ने परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन जाम लगाए लोगों ने दरोगा की एक न सुनी। कोतवाल पीके पांडेय ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, मगर किशोरी के परिजन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अडे़ रहे। गुस्साई भीड़ ने कोतवाल की बात न सुनकर पुलिस विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगाें का कहना था कि पोस्टमार्टम कराने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट क्यों दर्ज नहीं की। करीब दस बजे सीओ अभिषेक यादव और एसडीएम सुरेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर जाम खुल सका। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है। वहीं राठ-हमीरपुर मार्ग पर जाम लगने से दर्जनों वाहनों की कतार लग गई। रोडवेज बसों में बैठे यात्री तीन घंटे तक परेशान रहे। यहां तक कि कई यात्री अपना सामान लेकर पैदल चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed