फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Punk took away bike and cash

बदमाशों ने वृद्ध को घायल कर बाइक और नगदी लूटी

Sat, 16 May 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sat, 16 May 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Punk took away bike and cash

थाना कुरारा के डामर के निकट कालपी मार्ग में बाइक सवार बदमाशों ने लूट के

विज्ञापन
इरादे से बाइक सवार वृद्ध के  सिर में लोहे की राड से हमला कर बेहोश कर दिया। फिर बदमाश वृद्ध की जेब से 60 हजार रुपये व उसकी बाइक लेकर भाग निकले। घायल को गंभीर हालत में कानपुर भेजा गया है।

पड़ोसी जनपद जालौन जिले के कदौरा थानाक्षेत्र के अभिरवा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा (60) मौजूदा समय में सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पारा पंधरी गांव में रहता है। शाम करीब 7 बजे दुर्गा प्रसाद अपने गांव से 60 हजार रुपये लेकर नई बाइक से पारा पंधरी गांव जा रहा था।

तभी कालपी मार्ग पर सरसई-डामर गांव के बीच पीछे लगे बदमाशों ने उसके सिर में लोहे की राड से हमलाकर दिया। जिस पर वृद्ध बेहोश होकर सड़क में गिर पड़ा और बदमाश 60 हजार रुपये व बाइक लेकर भाग निकले।

होश आने पर राहगीर उसे जिला अस्पताल ले गए। गंभीर हालत होने पर उसे कानपुर रिफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि वृद्ध ने 11 मई को अपने गांव की जमीन बेची थी। जिस पर बकाया 60 हजार रुपये लेकर वापस आ रहा था।

कदौरा से ही बदमाश उसके पीछे लग गए और घटना को अंजाम दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष  शिवमिलन सिंह का कहना है कि इस मामले में किसी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed