{"_id":"58012e534f1c1b6752291f24","slug":"prime-father-threatened-to-withdraw-lawsuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा वापस लेने को प्रधान पिता को धमकाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकदमा वापस लेने को प्रधान पिता को धमकाया
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
कोतवाल एचडी सिंह को घटना की जानकारी देते प्रधान संघ के अध्यक्ष रामस्वरूप लोधी व साथ में प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के गल्हिया गांव में एक पुराने मुकदमे को वापस न लेने पर दबंगों ने प्रधान के पिता को जानमाल की धमकी देते हुए उस पर फायर झोंक दिया। पीड़ित प्रधान ने थाने में तहरीर दी है। वहीं इस घटना को लेकर प्रधान संघ कोतवाल से मिला और जांच की मांग की।
गल्हिया गांव के प्रधान देवेंद्र राजपूत ने बताया कि बीती 19 सितंबर को गांव के कुछ लोग अवैध असलहे लेकर उसके घर पर आ धमके थे। आरोप लगाया कि उसके न मिलने पर इन लोगों ने पिता रामसेवक को असलहों की बट से मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में रामसेवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रधान देवेंद्र ने बताया कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे आरोपी फिर से उसके घर आ धमके और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए मुकदमा वापस लेने को कहा। इसी बीच आरोपियों ने फायर झोंक दिया, जिससे वह बाल-बाल बचे।
बताया कि आरोपी गांव के विकास कार्य में बाधा डाल रहे हैं तथा अपनी दबंगई के बल पर रंगदारी भी मांगते हैं। प्रधान ने बताया कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस घटना को लेकर प्रधान संघ के अध्यक्ष रामस्वरूप लोधी, मानसिंह, ओमप्रकाश, प्रमोद कुमारी, रामसरन आदि प्रधानों ने कोतवाली पहुंच दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। वहीं कोतवाल एचडी सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।