फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Police hands down in ADO's home theft

एडीओ के घर चोरी में पुलिस के हाथ खाली

Wed, 24 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 24 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police hands down in ADO's home theft
प्रतीकात्मक
कस्बे में रिटायर्ड सहायक विकास अधिकारी के घर में हुई लाखों की चोरी व रिवाल्वर की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी खाली हैं। पूछताछ के लिए पुलिस ने पांच लोगाें को हिरासत में लिया है। पुलिस अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन



कस्बे के गुुरुदेव मोहाल निवासी रिटायर्ड एडीओ रामकिशन अनुरागी के घर से सोमवार की रात चोरों ने लाइसेंसी रिवाल्वर, 14 हजार नगदी, करीब ढाई लाख के जेवरात चोरी कर लिया था। बीच आबादी में हुई चोरी की इस घटना से कस्बे के लोगों में भय है। लोगों का आरोप है कि पिछले दो माह पहले पुलिस चौकी व सीओ आफिस से 100 कदम की दूरी पर जनसेवा केंद्र की चोरी का पुलिस द्वारा खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ व थानाध्यक्ष ने शीघ्र चोरी के खुलासे का दावा किया था।
विज्ञापन


जनपद से आई सर्विलांस की टीम ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच लोगों को पकड़ा है लेकिन उनके बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। थानाध्यक्ष जरिया महेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि चोरी के खुलासे के लिए पुलिस लगी है और शीघ्र ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed