फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Police arrested four robbers, one absconding

पुलिस ने चार लुटेरों को दबोचा, एक फरार

Fri, 01 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 01 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police arrested four robbers, one absconding
आरोपियों से पूछतांछ करते एसपी एके सिंह। - फोटो : अमर उजाला

कर चालक की हत्या करने के मामले का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के  दौरान चार आरोपियों को लूटे गए टायरों व बाइक समेत गिरफ़्तार कर लिया, जबकि एक फरार हो गया।

विज्ञापन


17 जनवरी को कानपुर से चौपहिया वाहनों के टायरों को ट्रक में लादकर महोबा ले जाया जा रहा था। तभी आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने ट्रक को लूटकर चालक अमित सिंह निवासी कटघरा थाना अयाना जनपद औरेया को बंधक बनाकर अज्ञात स्थान पर छिपाए रखा।
विज्ञापन


घटना के कुछ दिनों बाद बदमाशों ने चालक की हत्या कर मुस्करा थानाक्षेत्र के बिहूनी में विरमा नदी के पुल के पास शव फेंक दिया था। बिहूनीखुर्द के चौकीदार दुलीचंद्र की सूचना पर पुलिस ने  29 जनवरी को अज्ञात लोगों के खिलाफ चालक की हत्या कर लूटपाट करने की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के काफी दिनों बाद सूचना मिलने पर चालकअमित के परिजनों ने फोटो से उसकी शिनाख्त की थी। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए उन्होंने थानाध्यक्ष मुस्करा जीएस दुबे के अलावा स्वाट टीम प्रभारी अनिल कुमार सिंह, एसआई जेपी यादव, एसआई देवेंद्र यादव व सर्विलांस की टीम लगाई।

मुखबिरों की सूचना पर टीम बुधवार की शाम करीब पांच बजे ऐंझी गांव के पास सूखे नाले की पुलिया पर पहुंची जहां बदमाशों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर घेराबंदी कर ली और सलमान निवासी दलेलनगर थाना अजीतमल औरैया, इमरान निवासी सरकार पैलेस लहरियांपुरा कोतवाली उरई, इमरान मंसूरी निवासी दलेलनगर अजीतमल, आसिफ निवासी हैबिट मार्केट तालपुरा नवाबाद झांसी को गिरफ्तार कर लिया।


जबकि आबिद उर्फ बच्ची हैबिट मार्केट तालपुरा थाना नवाबाद झांसी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों ने ट्रक लूटकांड व चालक की हत्या की घटना को पुलिस के सामने स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए टायरों में से सिएट कंपनी के आठ टायर व बिना नंबर की बाइक के साथ बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, दो खोखे व चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी एके सिंह ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed