{"_id":"5bc8c8b1bdec226998046185","slug":"patnee-ke-mayake-jaane-par-phani-lagai","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के मायके जाने पर फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के मायके जाने पर फांसी लगाई
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
demo pic
थानाक्षेत्र के इमिलिया थोक में एक व्यक्ति ने पत्नी के मायके जाने पर गुरुवार रात फांसी लगा आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इमिलिया थोक निवासी गंगा प्रसाद वर्मा (32) का पत्नी कमलेश कुमारी से बुधवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर उसने पति की शिकायत पुलिस से की और अपने भाई को बुलाकर बच्चों को लेकर मायके चली गई। मजदूरी कर जब गंगा प्रसाद घर लौटा तो शाम को पत्नी घर पर नहीं मिली।
इससे दुखी होकर उसने रात में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हो सकी। जिससे हड़कंप मच गया। उसके बडे़ भाई देवी प्रसाद ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज शरदचंद पटेल मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकलवाया। गंगा प्रसाद के एक पुत्र व एक पुत्री है।