फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Passengers to institute dispute drivers strove

सवारियां बैठाने के विवाद में चालकों में मारपीट

Sat, 18 Jun 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 18 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Passengers to institute dispute drivers strove
सुमेरपुर में सवारियों को लेकर नोकझोंक करते चालक। - फोटो : अमर उजाला

भरुआसुमेरपुर कस्बे के रेलवे स्टेशन में सवारियां बैठाने को लेकर शुक्रवार सुबह ई रिक्शा, टेंपो  तथा डग्गामार वाहनों के चालकों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची, तब तक वाहन चालक गायब हो गए।

विज्ञापन


कस्बे के रेलवे स्टेशन में रोजाना करीब दो हजार यात्रियों का आवागमन होता है। स्टेशन से बस स्टैंड व कस्बे के विभिन्न हिस्सों में सवारियों को ले जाने के लिए ई-रिक्शा व तांगा चल रहे हैं। लेकिन कुछ डग्गामार वाहन स्टेशन से हमीरपुर सहित ग्रामीण क्षेत्राें में जाने वाले यात्रियों को लेने पहुंचने लगे।
विज्ञापन


जिस पर तांगा व ई-रिक्शा वाले कई बार पुलिस से शिकायत भी कर चुके है। शुक्रवार को सवारियां बैठाने को लेकर ई-रिक्शा, तांगा और डग्गामार वाहन के चालकों के बीच गाली गलौज होने लगी। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। इसी बीच किसी ने पुलिस को झगड़े की सूचना दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन तब तक डग्गामार वाहन चालक मौके से गायब हो गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता ने ई रिक्शा व तांगा संचालकों को आश्वासन दिया कि उनके कार्य में कोई बाधा नहीं डालने दी जाएगी और थानाध्यक्ष से मिलकर मामले का निस्तारण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed