फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   One killed, four seriously injured in road accidents

हाईवे पर हादसे में एक की मौत, चार गंभीर

Sun, 03 Mar 2019 11:04 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Sun, 03 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
One killed, four seriously injured in road accidents
बेतवा पुल के नीचे पलटी कार, लगी भीड़ व घायल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हाईवे स्थित बेतवा पुल पर मौरंग भरे ओवरलोड ट्रक का अगला टायर फटने से कार से जा टकराया। हादसे में कार बेतवा पुल के नीचे नदी की रेत में जा गिरी। जिससे कार सवार गौतमबुद्ध नगर के चार व बुलंदशहर का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई। अन्य घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर के थाना जेवर के चरौली गांव निवासी कुलदीप दुबे ने बताया महोबा जिले के कबरई कस्बे में एक क्रशर खरीदा गया है। बताया इस क्रशर का सोमवार को उद्घाटन होना था। इसी समारोह में शामिल होने दिनेश (43) निवासी ग्राम चरौली, वेद प्रकाश (45) व गौतम सिंह (32) निवासी जेवर, मनोज (50) निवासी नंगला भटोला जिला जिला गौतमबुद्ध नगर, सुधीर (35) निवासी करैना थाना सुरजा जिला बुलंदशहर कार से कबरई जा रहे थे।
विज्ञापन


इन लोगों के साथी दूसरे वाहनों से भी थे। तभी शाम करीब चार बजे बेतवा पुल पर कबरई की ओर से आ रहे मौरंग भरा ओवरलोड ट्रक का अगला टायर फट गया। जिस पर ट्रक कार से जा टकराया। हादसे में कार पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी की रेत में जा गिरी। घटना की जानकारी होते ही राहगीर सहायता के लिए पुल के नीचे पहुंच गए। इसी बीच कोतवाल केपी सिंह के साथ यातायात पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को प्राइवेट व पुलिस वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक एके सिंह ने घायल दिनेश को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज कर कानपुर रेफर कर दिया गया। इस मौके पर समाजसेवी भाजपा नेता राजीव शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अस्पताल में घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।  


घटना से हाईवे दो घंटे रहा जाम
हमीरपुर। घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक पुल के ऊपर ही खड़ा हो गया। उधर रेलिंग टूटने से ट्रैफिक पुलिस ने घेरा लगाकर वाहन चालकों को सचेत कर दूर से चलने की हिदायत देते रहे। इधर वाहनों की आवाजाही रुकने से पुल के दोनों ओर जाम लग गया। यातायात पुलिस ने क्रेन के जरिये खराब ट्रक को घटना स्थल से हटाकर हाईवे किनारे किया। तब करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed