{"_id":"740bbbf8a83e2ff45418f768ed6613a9","slug":"on-the-problems-of-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं पर भाकियू आंदोलित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसानों की समस्याओं पर भाकियू आंदोलित
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। सदर तहसील पहुंचे भाकियू पदाधिकारियों से समस्याओं को लेकर एसडीएम से बहस होने लगी। एडीएम और एएसपी ने मामले को शंात कराया।
विज्ञापन
भाकियू बीते वर्ष अतिवृष्टि/ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों पर बांटी जा रहे कृषि निवेश में लेखपालों द्वारा की जा रही गड़बड़ी को लेकर आंदोलित है। इसमें जिन किसानों को मुआवजे की चेक नहीं मिली है वह पीड़ित किसान संबंधित लेखपालों पर धांधली का आरोप लगा रहे है। इसी को लेकर किसान यूनियन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इसमें कहा गया कि जिन पीड़ित किसानों के पास पहचान पत्र या कोई अभिलेख हो। उन्हीं किसानों को चेके दी जाएं। वहीं बुंदेलखंड के सभी किसानों के ऋण माफ करने व अन्नाप्रथा रोकने के लिए गौशालाओं के निर्माण कराए जाने की मांग शामिल है। जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
इन्हीं समस्याओं का ज्ञापन देने भाकियू नेता उप जिलाधिकारी सदर रामसुरेश वर्मा क ो ज्ञापन देने पहुंचे। वहां लेखपालों पर धांधली करने के आरोपों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देख अपर जिलाधिकारी डा.राजेश कुमार प्रजापति एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा, कोतवाल पीके यादव तहसील पहुंचे। जहां किसानों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।