{"_id":"fe213648f7599151d93cb1b9ab7554b9","slug":"officers-are-taking-the-socialist-pension-negligence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर समाजवादी पेंशन में बरत रहे लापरवाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफसर समाजवादी पेंशन में बरत रहे लापरवाही
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 12 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं क ो जिम्मेदार पलीता
विज्ञापन
लगा रहा है। समाजवादी पेंशन को ही लें तो इसमें लाभार्थियों का सर्वे कर
शर्तें पूरी करने वालों को प्रति माह 50 रुपये अतिरिक्त पेंशन दी जानी है,
लेकिन सर्वे की जिम्मेदारी संभाले स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग इसे पूरा नहीं
कर पा रहा है। शिक्षा विभाग ने फरवरी से अब तक 20 हजार 95 लाभार्थियों में
से मात्र 322 लाभार्थियों को फीडर की है। फिलहाल 31 अगस्त तक यह काम पूरा
किए जाने के निर्देश है लेकिन इतने कम समय में यह काम कैसे पूरा होगा
इसमें संदेह है।
जिले में समाजवादी पेंशन योजना का लाभ 20 हजार 95 लोगों को दिया जा रहा है। शासन की मंशा के मुताबिक इन लाभार्थियों को पेंशन में प्रति माह की बढ़ोत्तरी की जानी है।
जिन लाभार्थियों के 6 से 14 वर्ष के बच्चे स्कूलों में पढ़ रहे हों साथ ही उनकी उपस्थित 70 प्रतिशत हो। पेंशन पाने वाले परिवार का 15 वर्ष से ऊपर का सदस्य साक्षर नहीं है उसे साक्षरता मिशन के कार्यक्रम में शामिल होना जरूरी है।
वहीं स्वास्थ्य का टीका, स्कूल में वास्थ्य परीक्षण, संस्थागत प्रसव सहित शर्तों की पूर्ति करने वाले पेंशनधारक को प्रति माह 50 रुपये वृद्धि अनुमन्य है।
शासन ने बीते फरवरी माह में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को लाभार्थियों के सर्वे के निर्देश दिए हैं। समाज कल्याण की वेबसाइड एचटीटीपी://एसएसपीवाई-यूपी.जीओवी.इन पर इन विभागों को अपलोड किया जाना है।
इस वेबसाइड पर अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग ने अभी तक मात्र 322 लाभार्थियों की ही फीडिंग की है। इन लाभार्थियों के परिवारों के सदस्यों की संख्या 2073 है।
जिनमें 1755 साक्षर, 318 निरक्षर की रिपोर्ट अपलोड की गई है। कुल मिलाकर पेंशनर्स को 50 रुपये प्रति माह अतिरिक्त पैसा मिलने की कवायद विभागों की मनमानी के चलते पूरी नहीं हो पा रही है।
जबकि लाभार्थियों को बीते अप्रैल से पेंशन में अतिरिक्त लाभ मिलना था। जिले में समाजवादी पेंशन में बैंक खातों में गड़बड़ियों के चलते चयनित 7341 लाभार्थी पेंशन से वंचित हैं।
वर्ष 2014-15 में लक्ष्य के मुताबिक 30502 लाभार्थियों को पेंशन दी जानी थी। लेकिन विभागीय मनमानी के चलते 27 हजार 436 लाभार्थियों के आवेदन अपलोड किए गए। जिसमें 20,095 लोग ही पेंशन पा रहे हैं।
फिलहाल चयनित 7341 लाभार्थी पेंशन पाने के लिए बैंकों और समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं। वहीं शासन ने चालू वित्तीय वर्ष में 5812 लाभार्थियों का और लक्ष्य दिया है। इस पर कार्यवाही जारी है।
समाज कल्याण अधिकारी मुक्तेश्वर चौबे ने कहा कि पेंशन वृद्धि का सर्वे बेसिक शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। जिसकी पूरी रिपोर्ट 31 अगस्त को वेबसाइड पर अपलोड होने के बाद आ सकेगी। वहीं चयनित लाभार्थियों के खाते भी दुरुस्त कर दिए गए हैं। कुछ लोगों को शेष हैं जिन्हें ठीक किया जा रहा है। नए लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया जारी है।