फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Murder of elderly

जमीन के विवाद में अधेड़ की हत्या, हत्यारोपी फरार

Sat, 31 Jan 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 31 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Murder of elderly
जलालपुर थानाक्षेत्र के  ममना गांव में ममना पुरैनी मार्ग किनारे मामूली
विज्ञापन
विवाद में दिनदहाड़े एक अधेड़ की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण दो बीघे जमीन का बैनामा बताया जा रहा है। जिसे मृतक ने हत्यारोपी के भाई से दो साल पहले खरीदा थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ममना गांव का रामचरन अहिरवार (45) ईंट-भट्ठे में ठेकेदारी करता था। इस वर्ष वह ईट भट्ठे में परिवार के साथ मजदूरी करने गया था। दस दिन पहले वह अकेले गांव आया था। शुक्रवार को वह खेत में फसल देखने गया था। खेत को वह गांव के ही गया अनुरागी को बटाई पर दिए है। यह जमीन उसने दो साल पहले जगदीश अहिरवार से खरीदी थी।

ग्रामीणों ने बताया कि चार साल पहले जगदीश को लकवा मार गया था। जिसके इलाज में रामचरन ने मदद की थी। उसके बदले उसने दो बीघा जमीन रामचरन को बेच दी थी। यह बात जगदीश के भाई कुंजबिहारी को नागवार गुजरी। और वह रामचरन से रंजिश मानने लगा। कई बार इसी बात को लेकर शुक्रवार को रामचरन व कुंजबिहारी के बीच विवाद हो गया तो

कुंजबिहारी ने लाठी से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय खेतों में काम कर रहे अन्य लोग तमाशबीन बने रहे और हत्यारोपी भाग निकला। थानाध्यक्ष जलालपुर दलवीर सिंह ने बताया कि दो बीघे जमीन रामचरन ने कुंजबिहारी के भाई से खरीदी थी। जमीन के विवाद को लेकर कुंजबिहारी ने रामचरन की हत्या की है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed