{"_id":"5cdc4ea0bdec22073b65293f","slug":"motor-bike-rider-dies-in-accident-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसे में बाइक सवार की मौत
Wed, 15 May 2019 11:08 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH
Updated Wed, 15 May 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गुमसुम बैठे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय आ रहे बाइक सवारों को हाईवे पर राठ तिराहे के पास डंपर ने मंगलवार की रात टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार राजमिस्त्री की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदुलीतीर गांव निवासी राजमिस्त्री कामता (45) पुत्र घसीटा निषाद मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे गांव निवासी रामआसरे के साथ बाइक से मुख्यालय किसी काम से आ रहा था। तभी हाइवे स्थित राठ तिराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चला रहे कामता की मौके पर मौत हो गई।
वहीं पीछे बैठे बाइक सवार को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के पिता घसीटा ने बताया कि मंगलवार की रात उसके बेटे के पास किसी का फोन आया था। तभी वह रात में मुख्यालय की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
बताया वह राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के दो पुत्र करन व विनय तथा दो पुत्रियां रोशनी व गुड्डन है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
चार जून को है पुत्री की शादी
घसीटा ने बताया कामता की बड़ी पुत्री गुड्डन का विवाह चार जून को तय है। बरात फतेहपुर जनपद के करनपुर थानाक्षेत्र के कपरिया ऊपर गांव से आनी है। जिसके विवाह की तैयारी घर में चल रही थी। मृतक के पिता ने बताया कि घर में शादी का माहौल है। परिजन शादी की तैयारी में जुटे हैं।