फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Minor dispute

मामूली विवाद में हुई पत्थरबाजी

Thu, 09 Mar 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 09 Mar 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Minor dispute
घुड़चढ़ी को लेकर हुई पत्थरबाजी और मारपीट के बाद दलितों ने छोड़ा गांव
कस्बे के क्योटरा मोहल्ले में बुधवार देर रात जुआरियों में विवाद हो गया। देखते ही देखते वहां पर पत्थरबाजी शुरु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व यूपी 100 मौके पर पहुंच गईं। मामले की गंभीरता को देखते मुख्यालय से भी पुलिस बल घटना स्थल पर बुलाया गया। एक पक्ष ने तीन सगे भाइयों व दो अन्य लोगों के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


क्योटरा मोहल्ला की अनुसूइया पत्नी संजय निषाद ने पुलिस को बताया कि उनके मकान के सामने संकरे रास्ते में उनका पुत्र खेल रहा था। तभी इसी मोहल्ले का सद्दाम (बुद्धू) तेजी से बाइक चलाते हुए निकला। जिस पर उसने उसे मना किया कि बच्चे को चोट लग सकती है। आरोप है कि इसी के कुछ देर बाद पुन: उसके घर सद्दाम, उसका भाई सीमार व सोनू तथा उसी का साथी बबलू व राजू कुछ अन्य लोगों के साथ आ गए।
विज्ञापन


उन लोगों के साथ मारपीट व पथराव करने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने उक्त नामित व अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 147/ 148/ 452/ 336/ 323/ 504/ 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया। उधर, दूसरे पक्ष के सद्दाम के पिता बुद्धू ने बताया कि क्योटरा निवासी संजय व उसका भाई बसंता उर्फ शिवकुमार आपस में दोस्त है और एक साथ बैठते उठते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि ये लोग जुंआ खेल रहे थे। तभी बसंता का अपने भाई संजय से विवाद हो गया। उन्हें सद्दाम ने बचाया। इस बीच संजय तमंचा लेकर आ गया। उसके नशे में होने पर उसे घर छोड़ आए। बाद में संजय की हालत देखने पहुंचे तो उन पर पथराव कर दिया। उसने कहा कि उसके पुत्र ने डायल 100 को फोन कर दिया। इस पर पुलिस मौके पर आ गई।


कुल मिलाकर इस आपसी विवाद ने इतना तूल पकड़ गया कि वहां मोहल्ले के सभी लोग एकत्र हो गए। उपजिलाधिकारी मोहम्मद रिजवान व क्षेत्राधिकारी आरएन सिंह और कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्हाेंने स्थिति का जायजा लिया। सूचना पर बड़ी संख्या में मुख्यालय से भी पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गया। यह स्थिति देख यहां सन्नाटा छा गया और लोग अपने-अपने घरो को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed