{"_id":"4a0287c4e4131dabcf894c9f8644971a","slug":"minister-took-a-sample-to-see-the-cracks-in-the-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क में दरारें देख प्रभारी मंत्री ने लिया नमूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क में दरारें देख प्रभारी मंत्री ने लिया नमूना
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की प्रभारी मंत्री अरुणा कोरी ने सोमवार को लोहिया गांव कम्हरिया का
विज्ञापन
औचक निरीक्षण किया और आरईएस द्वारा बनवाई गई सड़क को खुदवाकर उसका नमूना
लिया। वहीं जिला पंचायत की सड़क का ग्रामीणों की शिकायत पर स्थलीय निरीक्षण
किया। उन्होंने बिजली व्यवस्था गड़बड़ाने पर पावर कारपोरेशन के अधिकारियों
के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को निर्देश दिए। वहीं आरईएस के अधिशाषी
अभियंता के मौजूद न रहने पर नाराजगी जताई।
जिले की प्रभारी मंत्री सोमवार को कम्हरिया गांव पहुंची और गांव के प्राथमिक स्कूल में चौपाल लगाकर गांव में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। इंदिरा आवासों के सत्यापन के साथ ही सीसी मार्गों की स्थिति की जानकारी ली।
आक्रोशित ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि लगातार मांग के बावजूद रमजान में उन्हें बिजली नहीं मिल पा रही है। ट्रांसफार्मर फुंकते हैं और तार टूटकर गिरते हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं है।
इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक शिवचरन प्रजापति ने भी प्रभारी मंत्री से कहा कि वह गांव में बिजली की समस्या को लेकर कई बार अधिशाषी अभियंता से कह चुके हैं। उन्होंनेबताया कि बिजली ठीक कर दी गई।
इस पर प्रभारी मंत्री ने डीएम को निर्देशित किया कि अधिशाषी अभियंता पावर कारपोरेशन के खिलाफ अपनी संस्तुति से कार्रवाई के लिए भेजें। फिर प्रभारी मंत्री पूरे सरकारी अमले के साथ नवीन प्राथमिक विद्यालय दलित बस्ती में सीसी सड़क देखने पहुंचीं। सड़क में जगह-जगह पर दरारें मिलीं।
इस पर उन्होंने सड़क को खुदवाकर सैंपल लिया। उन्होंने कहा कि घटिया कार्य करने वालाें को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद वह जिला पंचायत से हाल में बनवाई गई सड़क देखने पहुंची, जो उखड़ना शुरू हो गई।
यही नहीं गांव के एक इंदिरा आवास को भी मौके पर जाकर देखा। इस दौरान विधायक, जिलाध्यक्ष, सीडीओ, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारियों का काफिला मौजूद रहा।