{"_id":"1a9d25d64184ba88137581d470c786b3","slug":"married-was-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव में महिला ने खेत में
विज्ञापन
पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच जेवर और
रुपये के लेनदेन का विवाद बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह शिवदयाल पासवान की 24 वर्षीय पत्नी उर्मिला खेत में फसल काटने गई थी। दोपहर करीब तीन बजे खेत में लगे बबूल के पेड़ में रस्सी से महिला ने फांसी लगा ली। आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने महिला को फांसी से लटका देखा तो हड़कंप मच गया।
पति शिवदयाल ने बताया कि एक साल पहले उसकी शादी मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के केड़ी भमौरा गांव में हुई थी। बताया 11 मई को उसके साले की शादी थी। शादी के लिये उसकी पत्नी उर्मिला जेवर और करीब 10 हजार रुपये अपने मायके ले गई थी।
इसके बाद वह जेवर और रुपये वापस नहीं लाई। कुछ दिनों से जेवर और रुपये लाने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। बताया कि शनिवार दोपहर में उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली। कोतवाली इंचार्ज रामपाल यादव ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।