{"_id":"586a8b7d4f1c1b02521589d3","slug":"married-imposed-on-the-husband-and-father-accused-of-selling","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने पति व ससुर पर लगाया बेचने का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने पति व ससुर पर लगाया बेचने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता को पति और ससुर ने बेच दिया। पीड़िता ने इस मामले में दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 10 वर्ष पूर्व उसकी शादी शहंशाह के साथ हुई थी।
महिला का आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति की शय पर नसीम नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद ससुर इब्राहीम उर्फ बड़े लाला व पति ने उसे नसीम को बेच दिया। जिससे वह एक घर में कैद होकर रह गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति व ससुर ने उसे
सिर्फ दहेज के खातिर ही बेचा है। बताया कि कुछ कागजातों में पति व ससुर ने उससे हस्ताक्षर भी करवा लिए हैं। पीड़िता ने पति, ससुर, नसीम व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने की कार्रवाई किए जाने के लिए कोतवाली में भी तहरीर दी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।