फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic will be diverted today due to a foot march (padyatra); check the plan before heading out.

Lucknow News: पदयात्रा के कारण आज बदला रहेगा यातायात, प्लान देखकर ही निकलें बाहर

Mon, 02 Nov 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Traffic will be diverted today due to a foot march (padyatra); check the plan before heading out.
प्रतीकात्मक
लखनऊ। भाजपा के लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को पदयात्रा निकाली जाएगी। इस कारण हजरतगंज और गोमतीनगर इलाके में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक डायवर्जन रहेगा। इस दौरान आपातकालीन स्थिति में पुलिस स्कूली व शव वाहन, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


- समतामूलक चौराहे से 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, कैंट की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह ग्रीन कॉरिडोर या ताज अंडरपास, पिपराघाट, जी-20 तिराहा होकर जा सकेगा।
विज्ञापन


- सामाजिक प्रतीक स्थल ढाल से 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, कैंट की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह समतामूलक चौराहा, सेंट्रल एकेडमी से ग्रीन कॉरिडोर ताज अंडरपास, पिपराघाट, जी-20 तिराहा होकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 1090 चौराहे से गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, कैंट की ओर सामान्य यातायात नहीं चलेगा। गोमतीनगर या समतामूलक चौराहा, सेंट्रल एकेडमी तिराहा से ग्रीन कॉरिडोर होकर जा सकेंगे।

- लालबत्ती चौराहे से बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

- सिसेंडी तिराहे से डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा।

- रॉयल होटल चौराहे से हजरतगंज चौराहे के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रॉयल होटल चौराहे से सिसेंडी तिराहा, एनेक्सी तिराहा, लालबत्ती चौराहा या आईटीएमएस तिराहा, अशोक लाट चौराहा कैसरबाग होकर जा सकेंगे।


- गोल्फ क्लब चौराहे से पार्क रोड चौराहा होते हुए हजरतगंज चौराहा तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सिविल अस्पताल जाने वाले जियामऊ मोड़ से डीजीपी आवास तिराहा होकर जाएंगे।

- मेफेयर तिराहे से हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

- बाल्मीकी तिराहे से हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की ओर यातायात नहीं जा सकेगा।

- क्लार्क अवध तिराहे से सुभाष चौराहा, हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

- सुभाष चौराहे से हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ यातायात नहीं चलेगा।

- लालबाग चौराहे से कैपिटल तिराहा, हजरतगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा।

- केकेसी पेट्रोल पंप तिराहा से राणा प्रताप चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा।

- राणा प्रताप चौराहे से बर्लिंग्टन चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

- श्रीराम टावर तिराहे से हजरतगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ यातायात नहीं जाएगा।

- सप्रू मार्ग तिराहे से हजरतगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

- संकल्प वाटिका तिराहे से सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed