{"_id":"6ae8c41dbdf8d6c8e50befee","slug":"large-quantity-of-crude-bombs-and-gunpowder-seized-accused-escapes-kasganj-news-c-175-1-kas1010-156555-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: भारी मात्रा में देसी बम और बारूद बरामद, आरोपी भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: भारी मात्रा में देसी बम और बारूद बरामद, आरोपी भागा
विज्ञापन
फोटो13अमांपुर पुसिल ने बरामद किए देशी पटाखे। स्रोत: पुलिस विभाग
अमांपुर। दिवाली के मद्देनजर अवैध रूप से पटाखे और देसी बम बेचने की सूचना पर अमांपुर थाना पुलिस ने गांव रजपुरा में औचक निरीक्षण किया। पुलिस ने एक घेर से भारी मात्रा में बारूद और तेज आवाज वाले देसी बम बरामद किए हैं।
कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग गया। उसकी पत्नी पटाखों की बिक्री से जुड़ा कोई भी वैध लाइसेंस नहीं दिखा सकी। रविवार को गश्त पर तैनात अमांपुर थाने के उपनिरीक्षक राकेश बाबू को सूचना मिली कि गांव रजपुरा निवासी सुनील कुमार अपने घेर में बिना लाइसेंस के अवैध पटाखे और देसी बम बेच रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी सुनील मौके से भाग निकला। मौके की तलाशी ली गई तो तीन प्लास्टिक के कट्टों में आधा-आधा कट्टा भरे तेज आवाज वाले देसी बम और भारी मात्रा में देसी फुलझड़ियां (बारूद) बरामद हुईं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद आरोपी की पत्नी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि ये पटाखे दिवाली पर बिक्री के लिए लाए गए थे।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
आरोपी सुनील के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उपनिरीक्षक करमवीर सिंह मामले की अग्रिम जांच कर रहे हैं। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। - दुर्गेश कुमार मिश्र, सीओ सहावर