{"_id":"58fa550c4f1c1b677e8b45be","slug":"marriage-accused-of-rape-is-away-from-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ से दूर हैं शादी का झांसा दे रेप के आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़ से दूर हैं शादी का झांसा दे रेप के आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी देवर को कई माह गुजरने के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की हैै।
कुरारा थानाक्षेत्र के गांव निवासी महिला की शादी सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पत्योरा गांव में हुई थी। पति की बीमारी से दिसंबर 2015 में मौत हो गई। उसके कोई संतान भी नहीं थी। महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने उसे भरोसा दिलाया कि वे उसकी शादी देवर से करा देंगे। इस पर वह ससुराल में रहने लगी। पांच अप्रैल 2016 की रात देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शादी का आश्वासन देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
30 अप्रैल 2016 को देवर की दूसरी जगह शादी भी हो गई। बताया कि शादी के पहले 20 मई 2016 को ससुरालीजनों ने उसे मारपीट कर उसके जेवरात छीनकर घर से भगा दिया। इसके बाद उसने सुमेरपुर थाने से लेकर उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की मगर उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। तब उसने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर सुमेरपुर पुलिस ने 17 जनवरी को ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज तो किया पर मुकदमा दर्ज होने के तीन माह गुजर गए हैं मगर पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।