{"_id":"8eb6153025746c75d8a0f082ee99fa2f","slug":"many-government-offices-logging-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई सरकारी कार्यालयों के बाहर जलभराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई सरकारी कार्यालयों के बाहर जलभराव
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Mon, 13 Jul 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से हो रही झमाझम बारिश ने नगर पालिका के सफाई
विज्ञापन
अभियान की पोल खोल कर रख दी। सागर तालाब के उफनाने और जलनिकासी की व्यवस्था
न होने से शनिवार को कई सरकारी कार्यालयों में जलभराव हो गया। जिससे
अधिकारियाें और अधिवक्ताओं में नगर पालिका प्रशासन की इस लापरवाही के प्रति
रोष है। इन परिसरों में जलभराव होने से सरकारी आफिस बंद हैं। वहीं तहसील
और सरकारी अस्पताल जाने के मार्ग पर लोगों को जलभराव से होकर गुजरना पड़
रहा है। नगर पालिका के अधिकारी इस समस्या को लेकर संजीदा नहीं हैं। पेश है
जलभराव पर आधारित रिपोर्ट-
सिविल जज आवास
दो दिन से हो रही बारिश से सागर तालाब का दूसरा भाग उफना गया। तालाब के पानी की निकासी न होने के कारण सिविल जज के आवास के चारों ओर पानी भर गया। पानी भरने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवासों के बाहर कीडे़ मकोडे़ तैरने लगे हैं। सुरक्षा कर्मी रमजान ने बताया कि शनिवार को आवास के बाहर पानी में सांप तैर रहे थे।
सीओ एवं रजिस्ट्रार आफिस
सीओ और रजिस्ट्रार आफिस एक ही भवन में अलग-अलग कक्षों में संचालित होते हैं। बारिश से सीओ आफिस के बाहर घुटनों तक पानी भर गया। सीओ आफिस में जाने वाले लोगों को पानी मंझा कर जाना पड़ रहा है। जिससे लोगों में खासा रोष व्याप्त है।
पूर्ति निरीक्षक कार्यालय
पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के बाहर घुटनों तक तालाब का पानी भर गया। शनिवार को लोग अपने कामकाज निपटाने के लिए पानी से घुसकर पहुंचे। आफिस के बाहर पानी भरने से लोगों में रोष व्याप्त है। कोटेदार सुनील खेबरिया ने बताया कि जलभराव से कार्यालय की दीवालों में सीलन आ गई। पानी में घुसकर आफिस पहुंचना पडा।
सिविल जज न्यायालय परिसर
इस परिसर में तालाब के पानी का जलभराव होने से खास तौर पर सबसे अधिक परेशान अधिवक्ताआें का उठानी पड़ी। अधिवक्ता और वादकारी पानी में घुसकर कामकाज निपटाते रहे। अधिवक्ता के बस्ते के बाहर आदि स्थानों पर घुटनों तक पानी भर गया। जिससे अधिवक्ताओं में खासा आक्रोश रहा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरीशंकर रावत, जमुनादीन, संतोष श्रीवास्तव का कहना था कि नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही से जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई।
अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, भारत सिंह ने कहा कि जलनिकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। तालाब का पानी निकालने के लिए प्रयासरत हैं। सीओ आफिस, सिविल जज परिसर आदि स्थानाें में भरे पानी को निकालने के लिए जेसीबी से सड़क किनारे नाली बनाई जा रही है।