{"_id":"57716d804f1c1b691679b3d7","slug":"mandi-secretary-chain-snatched-beaten-by-assailants","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी सचिव को पीटकर हमलावरों ने चेन छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडी सचिव को पीटकर हमलावरों ने चेन छीनी
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
आफिस में बैठकर सरकारी कामकाज निपटा रहे नवीन गल्ला मंडी के सचिव को बाइक पर आए तीन युवकाें ने लात घूसों से जमकर पीटा और गले में पड़ी सोने की चेन छीनकर भाग निकले। मंडी सचिव ने आयल मिल चलाने वाले व्यापारी के खिलाफ तहरीर देकर हमला करवाने का आरोप लगाया है।
सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे मंडी सचिव देव कुमार पोरवाल कार्यालय में बैठकर सरकारी कामकाज निपटा रहे थे। कार्यालय में सचिव के साथ गल्ला आढ़ती रामबाबू गुप्ता भी बैठे थे। तभी तीन अज्ञात युवक कार्यालय में घुस आए और लात घूसों से पीटने लगे। जाते समय गले में पड़ी सोने की चेन छीनकर बाइक से भाग गए।
मंडी सचिव ने थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव को सूचना दी। थानाध्यक्ष कस्बा इंचार्ज नारायन सिंह यादव तथा एसआई अजीत सिंह को साथ लेकर तत्काल घटना स्थल पहुंचे और घटना के संबंध में मंडी सचिव से जानकारी ली।
विज्ञापन
मंडी सचिव ने बताया कि शनिवार को बांदा मार्ग में भगवती ट्रेडर्स आयल मिल पर छापा मारकर अलसी खाली कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ा था और जुर्माना वसूलने के लिए कार्रवाई की थी।
इस कार्रवाई से गुस्साए आयल मिल के संचालक नीरज शिवहरे ने देख लेने की धमकी दी थी।
अनुमान है कि उसी के इशारे पर हमला किया गया है। उधर व्यापारी नीरज शिवहरे ने बताया कि वह कस्बे से बाहर हैं। भगवती ट्रेडर्स में वह साझीदार हैं, उसका किसी से कोई विवाद नहीं है। मंडी सचिव का आरोप निराधार है, उनका घटना से कोई लेना देना नहीं है।