फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Life was icy cold in his tracks

ठंड से ठिठक गई जिंदगी

Sun, 21 Dec 2014 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 21 Dec 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
Life was icy cold in his tracks

शीतलहर और कोहरे का कहर बरकरार है। कड़ाके की ठंड से आम आदमी की दिनचर्या ठहर सी गई है। दिन में धूप नहीं निकलने से लोग अलाव या गरम कपड़ों से काम चला रहे हैं।  नगर पालिका व जिला प्रशासन की ओर से भी लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की गई।

विज्ञापन


अधिकांश स्थानों में अलाव नहीं लगाए गए है।  पहाड़ी इलाको में हो रही बर्फबारी व पिछले दिनों हुई बारिश का असर दिखाई देने लगा है। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 14 डिग्री रह गया। वहीं रात का तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


कोहरे के कारण लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित यातायात का बूथ व मुख्यालय के बस स्टाप के पास अनियंत्रित वाहनों के चालकों ने पोल को ढहा दिया जिससे दिन भर बस स्टाप व जिला पंचायत परिसर की बिजली गुल रही। भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसारा शीतलहरी के चलते बैंकों में सन्नाटा सा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को मौदहा के कमहरिया गांव निवासी समाजसेवी शरीफुददीन ने रविवार को जिला कारागार में  50 बंदियों को कंबल 20 शाल वितरित किए। गर्म कपड़ों को पाकर बंदियों को राहत मिली। इस मौके पर डिप्टी जेलर आरके सिंह, जलालुददीन, अरुण सिंह, समीर, बच्चू, बच्चा, शफात भाई, कारे आदि मौजूद थे। तीन दिन से  शीतलहर का प्रकोप जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed