फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   kotwali gheraw against illegal construction

कब्जे के विरोध में कोतवाली घेरी

Mon, 09 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 09 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
kotwali gheraw against illegal construction
कोतवाली में मौजूद भीड़ को समझाते एसआई सुरजीत। - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के समीपवर्ती चंदूपुर गांव में मंदिर के पास स्थित बारातशाला की जमीन पर चंदूपुर गांव के युवक के कब्जा कर मकान बनाने से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को कोतवाली का घेराव किया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल के आश्वासन के  बाद ग्रामीण माने।
चंदूपुर गांव में ग्रामसभा की जमीन पर बने शंकर भगवान के मंदिर के पास में बारातशाला की जमीन है। इस पर गांव के दबंग छोटकवा पुत्र मैका की नियत खराब हो गई।  वह जमीन पर कब्जा कर कई दिन से मकान का निर्माण करा रहा था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने 13 अप्रैल को तहसील दिवस में भी की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई और न  निर्माण कार्य रुकवाया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया दबंग युवक  सोमवार को फिर जमीन पर मकान की दीवार बना रहा था। लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी सभी को मारने की धमकी देने लगा। इससे नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने शाम को कोतवाली का घेराव किया। कोतवाली में ग्रामीणों की भीड़  देखते ही फोर्स मुस्तैद हो गई। कोतवाल अनूप कुमार ने बताया मंगलवार को तहसीलदार के साथ वह मौके पर जाकर कार्रवाई करेंगे। कोतवाल के आश्वासन पर ग्रामीण कोतवाली का घेराव खत्म कर गांव लौटने को राजी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed