फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Kotwal removed in negligence

लापरवाही में कोतवाल को हटाया

Tue, 02 Aug 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 02 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kotwal removed in negligence
घटना का जायजा लेते कोतवाल एचडी सिंह। - फोटो : अमर उजाला

 राठ कस्बे में रोडवेज डिपो से दो तिजोरियां ले जाने की घटना में अपर पुलिस अधीक्षक ने जांच में लापरवाही पाकर कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव को हटा दिया है और उन्हें क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि क्राइम ब्रांच प्रभारी रहे हवलदार सिंह को राठ कोतवाली की कमान सौंपी गई है। अभी चोरी की घटना की गाज हल्का प्रभारी व रात में पिकेट टीम पर भी गिरने की संभावना है। पुलिस अधीक्षक ने मुस्करा थानाध्यक्ष को भी हटा दिया है।

विज्ञापन


रविवार रात अज्ञात चोर डिपो के कैश कार्यालय में पीछे से खिड़की की सरिया तोड़  कमरे में दाखिल हुए और दो तिजोरियों में रखे दो लाख 40 हजार रुपये लेकर चोर चंपत हो गए। जबकि डिपो में रात की सुरक्षा के लिए एक चौकीदार व पुलिस की दो टीमें पिकेट में रहती हैं। इसके बावजूद बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन


एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच एएसपी बीके मिश्रा से कराई। एएसपी ने सोमवार रात को ही अपनी जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी। जिस पर प्रथमदृष्ट्या पुलिस की लापरवाही उजागर होने पर उन्होंने कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव को कोतवाली से हटाकर नए कोतवाल हवलदार सिंह को कोतवाली की कमान सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने मामले के खुलासे की लिए सर्विलांस, स्वाट टीम समेत तीन टीमों को लगाया है। मगर अभी पुलिस को सफलता मिलती नजर नहीं आ रही है। इसके साथ ही एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था के चुस्त व दुरुस्त रखने के लिए उन्होंने स्वाट टीम प्रभारी अनिल कुमार सिंह को मुस्करा थानाध्यक्ष, यहां थानाध्यक्ष रहे जीएस दुबे को क्राइम ब्रांच में तैनाती र्दी है।

बताया पुलिस लाइन मेेें निरीक्षक रहे कंचन लाल वर्मा को कंट्रोल रूप प्रभारी, उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव को क्राइम ब्रांच से प्रभारी स्वाट टीम, उपनिरीक्षक प्रेमनारायण पुलिस लाइन से जन सूचना सेल व उपनिरीक्षक रूप सिंह यादव को प्रभारी जनसूचना सेल से हटाकर पुलिस लाइन भेजा है।


पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। फिर भी चोर पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। मंगलवार की सुबह नवागुंतक कोतवाल एचडी सिंह ने रोडवेज पहुंच कर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। कोतवाल ने रोडवेज के स्टेशन इंचार्ज बीबी लाल तिवारी से घटना की पूरी जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed