फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Kept off the market

बाजार बंद रखा

Tue, 09 Jun 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 09 Jun 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kept off the market

मुनीम लूटकांड का खुलासा न होने से आक्रोशित व्यापारियों ने विरोध में जहां कसबे का बाजार बंद रखा, वहीं गल्ला मंडी बंद में हड़ताल से किसानों को अनाज वापस ले जाना पड़ा। व्यापार मंडल मंगलवार से क्रमिक अनशन भी शुरू करेगा।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि 3 जून को करीब 11:30 बजे दिनदहाड़े कसबे की मुख्य बाजार से गल्ला व्यापारी रामकुमार गुप्ता के मुनीम रामऔतार उर्फ गुरु से बाइक सवार लुटेरे तीन लाख रुपयों से भरा बैग छीन ले गए थे।
विज्ञापन


अब तक वारदात का खुलासा न होने पर व्यापारियों सहित आम जनमानस का धैर्य जवाब दे गया। तब रविवार को जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष केजी अग्रवाल ने एक आम बैठक में सोमवार को संपूर्ण बाजार व गल्ला मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोनू अग्रवाल ने बताया कि जब तक लूट का खुलासा नहीं हो जाता है, तब तक गल्ला मंडी में ताला लटकता रहेगा। कहा कि मंगलवार से मंडी गेट पर गल्ला व्यापारी टेंट लगाकर क्रमिक अनशन में बैठ जाएंगे और जरूरत पड़ी तो व्यापारी आमरण अनशन से पीछे नहीं हटेंगे।


नगर अध्यक्ष के निर्णय को गयाप्रसाद गुप्ता, राजेेंद्र कुमार गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, अन्ना सेठ, जगदीश प्रसाद गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, गल्ला व्यापारी उमेश आदि ने उचित ठहराया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष लाल सिंह यादव ने कहा कि घटना के दिन से ही पुलिस की चार टीमें लुटेरों की तलाश में लगी हैं। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कहा कि लूटकांड के आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed