फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   jwellers kidnap possibility, report

सराफा व्यापारी के अपहरण की आशंका, रिपोर्ट

Sat, 19 Mar 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर Updated Sat, 19 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
jwellers kidnap possibility, report
जेल

 कस्बे का एक सराफा व्यापारी गुरुवार सुबह नौ बजे बेरी गांव के लिए निकला था। शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। इस पर उन्होंने अपहरण की आशंका जता पुलिस को सूचना दी है।

विज्ञापन


कस्बे के वार्ड नंबर तीन निवासी कल्लू सोनी का पुत्र अजय सोनी (40) बेरी गांव में विगत करीब चार वर्षों से सराफा का कारोबार कर रहा है। उसके मौसा गौरीशंकर ने बताया कि गुरुवार सुबह नौ बजे वह आर्डर पर पथ का सामान देने बेरी गांव जा रहा था।
विज्ञापन


शाम को घर न आने पर उसकी तलाश शुरू की गई। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। रिश्तेदारों के यहां जानकारी करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि सराफा व्यापारी की गुमशुदगी की तहरीर मिल गई है। मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed