{"_id":"d6823c4a354fc5ff5ed33c3b8350f2ba","slug":"joint-development-commissioner-explored-record-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त विकास आयुक्त ने खंगाले अभिलेख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संयुक्त विकास आयुक्त ने खंगाले अभिलेख
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Tue, 17 Feb 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूटधाम मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त हीरालाल ने सोमवार को विकासखंड कार्यालय में विभिन्न पटलों के अभिलेख खंगाले। निरीक्षण के दौरान बनाई गई बुकलेट में विकास कार्यों की सही स्थिति का विवरण नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। इसी के बाद वह लोहिया गांव गुसियारी गए, जहां स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।
विज्ञापन
सोमवार को निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि मनरेगा के कार्यों में स्थानीय बीडीओ को वित्तीय अधिकार न होने से रुकावट आ रही है।
वहीं वित्त आयोग से जारी धनराशि का रख-रखाव करने वाले सहायक पंचायत विकास अधिकारी के कार्यालय में लिपिक न होने से सही ढंग से क्रियान्वयन नही हो रहा है। समाजवादी पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं का अपडेट रिकार्ड प्रस्तुत नहीं पर करने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
लोहिया गांव गुसियारी पहुंचे संयुक्त विकास आयुक्त ने बताया कि कई गांवाें का यह दुर्भाग्य है कि उनमें बीपीएल स्थायी सूचियां नहीं है। ऐसे में लाभार्थियों को इंदिरा आवास नहीं मिल सके है, लेकिन जो लोहिया आवास इन्हें आवंटित हुए है। उनमें तीन को छोड़कर सभी आवास बन चुके है।
विज्ञापन
मगर अभी तक इनमें सोलर लाइट व पंखा नही लगाया जा सका है। मगर समाजवादी पेंशन जो पहले लोहिया गांवाें के लोगों को मिलनी है वह नही मिल पाई। लगातार शासन को लिखा जा रहा है। यह पेंशन शीघ्र ही दिला दी जाएगी। सोलर लाइट व सीसी मार्ग निर्माण कार्य संतोषजनक बताया।