फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Jewelry, cash stolen from the home of soldier

सिपाही के घर से जेवर नगदी चोरी

Mon, 06 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 06 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jewelry, cash stolen from the home of soldier
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को दिन दहाडे़ चोरों ने एक सिपाही के घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ लाखों के जेवरात और नकदी पार कर दी। घटना के वक्त सिपाही के परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। दिनदहाडे़ हुई चोरी से मोहल्ले में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


कस्बे के पठानपुरा अंबे पैलेस के पास रहने वाला वली मुहम्मद पुत्र सुभान खां कानपुर पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात है। घर में उसके पिता सुभान खां, पत्नी रेशमा और मां रहती है। वली मुहम्मद ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब दो बजे उसके परिजन एक शादी समारोह में गए थे।
विज्ञापन


इसी बीच चोर दरवाजे का ताला तोड़ घर के अंदर घुस आए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया। बताया कि चोर एक जोड़ी सोने की झुमकी, पांच सोने की अंगूठी, सोने का हार, चार जोड़ी चांदी की पायलें, बिछुआ और 21 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। शाम करीब पांच बजे जब उसके पिता घर लौटे तो घर के दरवाजे खुले और कमरों में सामान फैला पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वली मुहम्मद ने बताया कि उसके पिता ने शनिवार की शाम थाने में तहरीर दी परंतु रविवार की दोपहर तक पुलिस उसके घर नहीं पहुंची और न ही उसकी रिपोर्ट लिखी गई। बताया कि करीब ढाई लाख रुपये का सामान रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed