फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   JCB smashed by pipeline , water crisis

जेसीबी ने तोड़ी पाइप लाइन, पेयजल संकट

Tue, 25 Aug 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 25 Aug 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
JCB smashed by pipeline , water crisis

राठ कस्बे के औडे़रा रोड नई बस्ती मोहल्ले में दस दिन

विज्ञापन
पहले ठेकेदार द्वारा पक्का नाला निर्माण कराने के दौरान पाइप लाइन तोड़ दी थी। पाइप लाइन टूटने से मोहल्ले के लोग पानी के लिए परेशान हैं। सोमवार को पाइप लाइन जोड़ने के लिए जल संस्थान के कर्मचारी मशक्कत करते रहे।

 कसबे के औडे़रा रोड पर मोक्षधाम के पास जल संस्थान का ट्यूबवेल लगा है। इससे कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में जलापूर्ति की जाती है।

बीते दस दिन पहले नगर पालिका द्वारा सेठ छोटे लाल एकेडमी स्कूल के सामने पक्का नाला निर्माण कार्य कराया जाना शुरू हुआ था।

ठेकेदार की लापरवाही से नाला की सफाई कराने के दौरान जेसीबी ने नाले के नीचे से गुजरी पाइप लाइन तोड़ दी थी। पाइप लाइन टूटने से कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई।

औडे़रा रोड नई बस्ती के घरों में पिछले दस दिन से एक बूंद पानी नहीं पहुंच रहा है। मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर सोमवार को जल संस्थान की टीम नए पाइप लाइन डालने के लिए जुट गई।

नई पाइप लाइन डालने के लिए जेसीबी ने पूरी सड़क तोड़ कर रख दी। जिससे नगर पालिका को लाखों का नुकसान हुआ। जलसंस्थान कर्मी वेद बुधौलिया ने बताया कि दो दिन के अंदर जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed