फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   In accountant exam mobile phones will be banned

लेखपाल परीक्षा में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन

Wed, 09 Sep 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर। Updated Wed, 09 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
In accountant exam mobile phones will be banned
लेखपाल भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकल विहीन संपन्न कराने के लिए
विज्ञापन
जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित प्रधानाचार्यों की बैठक ली। उन्होने हिदायत दी कि परीक्षा केंद्राों के गेटाें पर सघन तलाशी ली जाए और परीक्षार्थी पेन के अलावा कोई अन्य वस्तु न ले जा पाएं। मोबाइल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।

बुधवार को मुख्यालय स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में 13 सितंबर को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर बैठक हुई। इस परीक्षा में 10421 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे और 18 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि टीएसएस संस्था द्वारा परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

इसमें प्रत्येक परीक्षा केंद्र में उनका एक-एक सुपरवाइजर मौजूद रहेगा। उन्होंने शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश देते हुए परीक्षा केंद्र के मुख्य गेटों पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाए। कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री न ले जाने पाए।

पार्किंग व्यवस्था के लिए भी उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए। डीएम ने डीआईओएस सहित सभी प्रधानाचार्यो व बीएसए को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए सभी अध्यापक अपना मतदाता पहचान पत्र साथ अवश्य लाए।

साथ ही उनसे एक फार्म भी भरवाए जिसमें उन्हें यह निर्धारित करना है कि जिस परीक्षा केंद्र में उनकी ड्यूटी लगी है उसमें उनका कोई रिश्तेदार परीक्षा तो नहीं दे रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 10:30 से 12 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र में 8:30 बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा।

सवा दस बजे के बाद परीक्षा केंद्र में किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर अपरजिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल, डीआईओएस डॉ.चंद्रशेखर मालवीय, एसडीएम आरएस वर्मा सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट व टीएसएस के अधिकारी व सुपरवाइजर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed