फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   HT wire to be vulnerable to the farmer death

तार की चपेट में आने से किसान की मौत

Tue, 07 Jul 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 07 Jul 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
HT wire to be vulnerable to the farmer death

खेत की जुताई कराते समय हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर

विज्ञापन
गिरने से किसान की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। खेत में चर रही दो गायें भी तार की चपेट में आकर मर गईं। एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। लेकिन सूचना के बावजूद बिजली विभाग का कोई भी नुमाइंदा मौके पर नही पहुंचा। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सोमवार को कस्बे का किसान भगवानदीन राजपूत (35) गांव के प्रसाद का ट्रैक्टर किराए पर लेकर अपने खेत की जुताई करने गया था। ट्रैक्टर चालक सरन खेत की जुताई कर रहा था। भगवान सिंह खेत में ही टहल रहा था।

तभी अचानक खेड़ा पावर स्टेशन के सरीला फीडर की बरहरा लाइन से सरकारी नलकूप संख्या-12 व आधा दर्जन निजी नलकूपों को गई हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर अचानक भगवानदीन के ऊपर गिर पड़ा।

जिससे करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तार की चपेट में आकर खेत में चर रही रामकरन यादव व संतराम की दुधारू गायों की भी मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक सरन ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।

घटना की जानकारी पाकर कस्बे के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। एसडीएम व सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सूचना के बाद भी विभाग का कोई कर्मचारी व अधिकारी मौके पर नहीं आया।

ग्रामीणों ने बताया कि इस लाइन में आठ दिन से फाल्ट था। आज सुबह 10 बजे करीब विभागीय कर्मचारियों ने इसे अचानक चालू कर दिया। लाइन काफी दिनों से फाल्ट होने के कारण तार टूटकर गिरा है।

एसडीएम रामयश गौतम ने बताया कि मृतक किसान को किसान दुर्घटना बीमा व उसकी विधवा को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से मदद दिलाई जाएगी। थानाध्यक्ष अमर सिंह यादव ने बताया कि मृतक के भाई संतोष राजपूत की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

उधर मृतक किसान के घर में सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। मृतक की पत्नी कमलेश व बेटे अभिषेक, अभिनव व बेटी हिमांशी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed