{"_id":"5762f57d4f1c1b144311c2ee","slug":"hanging-rocker-the-other-lives-by-consuming-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर झूली, दूसरी ने जहर खाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर झूली, दूसरी ने जहर खाकर दी जान
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
सदर अस्पताल में महिला के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग-अलग स्थानों पर एक युवती व महिला ने आत्महत्या कर ली। कोतवाली क्षेत्र के कुछेछा गांव में बीमारी से परेशान युवती जहां फांसी पर झूल गई वहीं गृहकलह से परेशान महिला ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
कुछेछा गांव निवासी ओमप्रकाश मिश्रा की पुत्री दीपिका उर्फ गुड़िया (24) ने गुरुवार को दोपहर एक बजे घर सूना पाकर रसोई घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि उसकी बेटी मानसिक रूप से बीमार रहती थी। बताया कि वह बेटी का इलाज जिला अस्पताल में करा रहे थे।
विज्ञापन
लेकिन फिर भी बहुत फायदा नहीं हुआ। गुरुवार को जब कोई घर पर नहीं था, तभी गुड़िया फांसी पर लटकी मिली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर कुरारा थानाक्षेत्र के झलोखर गांव निवासी ऊषा (25) पत्नी राजेश शंखवार ने बुधवार की रात गृहकलह के चलते जहर खा लिया।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर परिजन सदर अस्पताल आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इन दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। सदर अस्पताल में नायब तहसीलदार शैलेंद्र चौधरी और थाना कुरारा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।