फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hanged before marriage

युवती ने शादी से दो दिन पहले लगाई फांसी

Wed, 03 May 2017 12:10 AM IST
hamirpur
hamirpur Updated Wed, 03 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
hanged before marriage
युवती कौशिल्या का फाइल फोटो - फोटो : amarujala
 कस्बे में जलालपुरा रोड पर शादी से दो दिन पहले एक युवती ने फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।  
विज्ञापन



जरिया थाने के पहरा गांव निवासी ईश्वरदास राजपूत की 22 वर्षीया पुत्री कौशिल्या राठ के जलालपुर रोड पर अपने मकान में अकेली थी। पिता ने बताया कि उसकी पुत्री की चार मई को जलालपुर थाने के हरसुंडी गांव निवासी सुनील पुत्र बिहारीलाल के साथ शादी होनी थी। मंगलवार को मंडप कार्यक्रम था।  वह मंगलवार दोपहर बाजार से शादी का सामान खरीदने चला गया। दोपहर बाद करीब चार बजे जब वह पहुंचा तो उसकी पुत्री कमरे में रस्सी से लटकी मिली। बताया कि उसकी पुत्री दो साल से कस्बे के जलालपुर रोड स्थित मकान में रह रही थी। तबसे वह गांव नहीं गई।
विज्ञापन



मकान में उसकी पुत्री के अलावा किराएदार रहते थे। शादी के कारण मकान खाली करा लिया था। उसकी पुत्री की उसके पसंद के लड़के से शादी हो रही थी। आरोप लगाते हुए बताया कि लड़के पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये नगदी की मांग कर रहे थे। वह एक प्लाट और कुछ रुपये पहले दे चुका है। कोतवाली के एसआई नारायन सिंह ने बताया कि वर पक्ष पर दहेज की मांग किए जाने की बात परिजन बता रहे हैं। इससे सदमे के चलते युवती ने फांसी लगा ली है। बताया कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed