फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Girlfriend reached police station when he was arrested

प्रेमी के गिरफ्तार होने पर प्रेमिका पहुंची थाने

Sat, 29 Jul 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर Updated Sat, 29 Jul 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend reached police station when he was arrested
आरोपी मनमोहन। - फोटो : अमर उजाला

गहरौली। मुस्करा थाने में एक गांववासी ने बेटी को ले जाने की रिपोर्ट युवक और उसके घरवालों के खिलाफ दर्ज करा दी। मामला किशोरी से जुड़ा होने पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने गांव से ही युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी मिलते ही किशोरी थाने पहुंच गई। उसने कहा कि भगाने की बात गलत है। वह अपनी मर्जी से उससे शादी करना चाहती है। वह पिता के साथ जाने को राजी नहीं हुई। इस पर पुलिस उसे मौदहा एसडीएम के पास ले गई। एसडीएम के आदेश पर किशोरी को कानपुर नारी निकेतन भेज दिया गया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का युवक से प्रेम प्रसंग दो साल से चल रहा था। युवक ने बताया कि इंटर कालेज में पढ़ने के दौरान दोनों में नजदीकियां हो गई थीं। प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर किशोरी के पिता ने शुक्रवार की शाम को प्रेमी मनमोहन उर्फ हलकू प्रसाद व उसकी बहन और उसके पिता नारायन के खिलाफ बेटी को ले जाने की तहरीर दी। मुस्करा पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 363/366 व पास्को 8 के तहत मामला दर्ज कर लिया। शनिवार सुबह ने पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसकी भनक मिलते ही किशोरी थाने पहुंच गई। थाने में समझाने के बाद भी किशोरी अपने मां-बाप के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। उधर, युवक ने बताया कि वह दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उससे शादी करना चाहती है। भगाने की बात भी गलत है। एसआई पंकज सिह ने बताया कि किशोरी की उम्र 16 वर्ष है। पिता के साथ जाने से मना कर रही है। इस पर  एसडीएम मौदहा के  प्रार्थनापत्र देकर नारी निकेतन कानपुर भेजा जा रहा है। कहा कि पकड़े गए प्रेमी को जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed