फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   girl escaped from kidnappers van

वैन सवार लोगों ने कक्षा चार की छात्रा को किया अगवा

Thu, 26 Oct 2017 11:22 PM IST
हमीरपुर
हमीरपुर Updated Thu, 26 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
girl escaped from kidnappers van
थाने में कोतवाल शैल कुमार को घटना की जानकारी देती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर के अंबेडकर चौराहे के पास एक स्कूल में पढ़ने जा रही कक्षा चार की छात्रा को रास्ते में हमीरपुर रोड स्थित पूर्व विधायक के आवास के सामने तीन लोगों ने सफेद मारुति में अगवा कर लिया। लेकिन छात्रा ने बहादुरी के साथ चालाकी दिखाती हुई वहां से भाग निकली। पिता के साथ कोतवाली पहुंची छात्रा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



गायत्री नगर मोहाल निवासी पप्पू खान रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी एक पुत्री शफा आफरीन कक्षा चार व छोटा पुत्र शाहिल कक्षा तीन में अलग-अलग स्कूलों में पढ़तेे हैं। छात्रा आफरीन ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 9:30 वह अपने घर से अंबेडकर चौराहे स्थित ज्ञानदीप स्कूल पढ़ने जा रही थी। तभी पूर्व विधायक के आवास के सामने सड़क पर सफेद रंग की मारुति वैन खड़ी थी।
विज्ञापन



बताया कि वहां खडे़ दो लोगों ने उसके मुंह में कपड़ा लगाकर मारुति वैन में डाल लिया और मुस्करा की ओर ले जाने लगे। अंबे पैलेस के पास वैन सवार लोग कार से नीचे उतरकर कुछ बातचीत करने लगे। तभी वह दबे पांव वैन से निकलकर सड़क किनारे झाड़ियों में छिप गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर आकर पूरी बात पिता को बताई।  कोतवाली में छात्रा ने बताया कि सामने आने पर वह दो लोगों को पहचान लेगी।चालक का चेहरा नहीं देखा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीराम ने छात्रा की बहादुरी पर उसे पांच सौ रुपये पुरस्कार स्वरूप देकर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed