फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   galat injekshan lagane se mahila ki maut, hangama

गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत, हंगामा

Sun, 16 Jun 2019 11:45 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Sun, 16 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
galat injekshan lagane se mahila ki maut, hangama
Docter
 बचरौली ग्राम पंचायत के मजरा गोकुल डेरा निवासी महिला कस्बे के रिटायर्ड आयुष चिकित्सक के यहां मुंह के छाले का इलाज कराने आई। यहां चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसकी क्लीनिक में ही मौत हो गई। महिला की मौत पर चिकित्सक क्लीनिक छोड़ कर भाग निकले। घटना की सूचना पर महिला के पुत्र ने थाने में जानकारी दी और क्लीनिक के बाहर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गोकुल डेरा निवासी विधवा महिला कलावती (50) के मुंह में एक सप्ताह से छाला था। रविवार को साप्ताहिक बाजार होने पर वह कस्बा गई थी। दोपहर करीब दो बजे महिला कस्बा स्थित रिटायर्ड आयुष चिकित्सक डा. रामकिशोर गुप्ता की क्लीनिक में मुंह के छाले का इलाज कराने पहुंची। मृतका के पुत्र शिवकुमार ने बताया कि चिकित्सक ने मां को एक इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने से क्लीनिक में ही मौत हो गई। इसके बाद चिकित्सक मौके से भाग निकला और मृत महिला का शव क्लीनिक में पड़ा रहा।
विज्ञापन


बाजार करने आए गांव के लोगों ने उसे घटना की जानकारी दी। तब वह अन्य परिजनों के साथ आया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। इस दौरान परिजनों ने क्लीनिक में जमकर हंगामा किया। कोतवाल केके पांडेय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों की जांच होगी। इसी के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर महिला के बेटे ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed