{"_id":"593994054f1c1b263a9c7923","slug":"five-days-gangrape-with-hostage-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बना किशोरी से पांच दिन गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बना किशोरी से पांच दिन गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी का दो युवकों ने अपहरण कर लिया। पांच दिनों तक उससे दुराचार करते रहे। आरोपियों के चुंगल से किसी तरह छूटी किशोरी घर पहुंची।
पीड़िता के पिता ने बताया कि एक जून को उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर के पास दुकान गई थी। घर नहीं लौटी तो उसने दो जून को सुमेरपुर थाने में तहरीर दी मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। छह जून की सुबह उसकी पुत्री घर पहुंची जहां उसने अपनी व्यथा सुनाई। आरोप लगाया कि सुमेरपुर के गुरगुज मोहल्ला निवासी राहुल व घाटमपुर सजेती थानाक्षेत्र धरमंगलपुर गांव निवासी योगेंद्र उसे घाटमपुर के एक गांव ले गए थे, जहां दोनों उसके साथ दुराचार करते रहे। छह जून को थाने जाकर तहरीर दी जहां पुलिस ने चलता कर दिया।
एसपी से गुहार के बाद गुरुवार को दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया गया। किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे चार पहिया वाहन में ले गए थे और जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल में दुष्कर्म की बात आती है तो दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाई जाएगी और फिर किशोरी का न्यायालय में 164 का बयान कराया जाएगा।