फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Firing of young men in hamirpur

रंजिश में युवकों ने की फायरिंग

Sun, 30 Dec 2018 11:43 PM IST
gaurav gaurav हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 30 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Firing of young men in hamirpur
firing
पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने एक घर में महिला के साथ गालीगलौज कर हवाई फायरिंग की। गोलियों की आवाज से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


कोतवाली के ददरी निवासी लुडन पत्नी रामसेवक राजपूत ने बताया उसके पति और गांव के पूर्व प्रधान पृथ्वीराज यादव से अच्छे संबंध हैं। बताया इसी के चलते गांव के विपनेश पुत्र शिवनारायण यादव, गोविंदास पुत्र जयसिंह यादव और चतुर पुत्र मुन्नीलाल यादव उसके पति से रंजिश मानते हैं। बताया उसके पति फसल की रखवाली करने के लिए रोजाना शाम को खेत पर चले जाते हैं।
विज्ञापन


रात के समय वह घर में अकेली रहती है। शनिवार रात करीब 9 बजे विपनेश, गोविंदास और चतुर मकान का दरवाजा खटखटाने लगे। विपनेश तमंचा लिए था। आरोप लगाया विपनेश ने गालीगलौज कर हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी समय गांव के एक युवक ने ललकारा तो उसे डराने के लिए फायर झोंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed