फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fearing his father's scolding made innocent child hanging

पिता की डांट के डर से मासूम बच्चे ने लगाई फांसी

Sun, 05 Mar 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fearing his father's scolding made innocent child hanging
घर में गमगीन बैठी मां फूला और पड़ोसी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
पिता की डांट के डर से एक बच्चे ने घर में फांसी लगा ली। घर में मौजूद बहन ने जब उसे फंदे पर लटकते देखा तो तुरंत उसे पकड़ कर ऊपर उठा लिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया।कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी मुन्ना यादव के दो पुत्र अंशुल, आनंद और एक
विज्ञापन


पुत्री खुशबू है। मुन्ना का बड़ा 12 वर्षीय पुत्र अंशुल रामलीला मैदान के पास एक स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ता है। उसी स्कूल में उसका छोटा भाई आनंद कक्षा तीन का छात्र है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह दोनों भाई स्कूल पढ़ने के लिए गए थे। मुन्ना की पत्नी फूला ने बताया कि कुछ देर बाद उसके दोनों पुत्र
विज्ञापन


स्कूल से भाग निकले। जब मुन्ना खाना लेकर स्कूल पहुंचा तो पता चला कि दोनों भाई चले गए हैं। इस पर मुन्ना घर वापस आ गया और पत्नी के साथ खेत में लाही की फसल काटने चला गया। दोपहर करीब दो बजे अंशुल ने कमरे में पहुंच कर साड़ी से फांसी लगा ली। कमरे में मौजूद छोटे भाई आनंद ने देखा तो
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने दौड़ कर बगल के कमरे में टीवी देख रही बहन खुशबू को बताया। खुशबू ने तत्काल अपने भाई को पकड़ कर उठाते हुए गले में बंधी साड़ी खोली। मां फूला ने बताया कि स्कूल से वापस आने पर किसी ने कह दिया कि पापा उन्हें डांटेंगे। बेहोशी की हालत में मासूम को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक डा.रविप्रताप ने बताया कि हालत नाजुक होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना थाने भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed