फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Father charged with rape and murder

पिता ने दुष्कर्म कर हत्या किए जाने का लगाया आरोप

Wed, 24 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 24 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Father charged with rape and murder
पोस्टमार्टम हाउस में गुमशुम खड़े मृतका के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
 थाना क्षेत्र के कैथी गांव में युवती की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के साथ रेप की आशंका को देखते हुए स्लाइड बनाकर जांच को भेजी गई है। पिता ने गांव के दो युवकों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। वहीं घटना के आरोपी दोनों युवक भूमिगत हो गए हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आई। तहरीर मिलने पर जांचकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कैथी गांव में 23 मई की रात जलालुद्दीन की पुत्री परबीन फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। मृतका के पिता ने पोस्टमार्टम हाउस में  बताया कि वह पत्नी के साथ बांदा के रैपुरा गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए 22 मई को गया था। घर में विवाहिता राबिया व अविवाहित पुत्री कल्लो व परवीन थीं। बताया कि गर्मी से राबिया व कल्लो छत पर सो गई थी। परवीन राबिया की छह माह की पुत्री को लेकर घर के अंागन में सो रही थी। रात में किसी समय गांव निवासी बाबू पुत्र मुनीरा व सिद्दीक पुत्र इदरीश घर में घुस आए और परवीन से दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर मार डाला तथा शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बड़ी बेटी की पुत्री के रोने पर राबिया छत से नीचे आई और उसने आरोपियों को भागते हुए देखा। उसने बताया कि यह आरोपी अपना मोबाइल घटना स्थल पर छोड़ गए। मोबाइल लेने के लिए एक आरोपी वापस आया। इससे उसकी बेटी राबिया की हाथापाई भी हुई। आरोपी मोबाइल मौके पर छोड़कर भाग निकला। 24 मई को पोस्टमार्टम कराया गया। रेप की घटना की जांच के लिए मृतका की स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गई है। उधर प्रभारी थानाध्यक्ष सतीशचंद्र यादव ने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर घटना के बाद दोनों आरोपी भूमिगत हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed