फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmers felt shock , death

फसल बर्बादी पर किसान को लगा सदमा, मौत

Tue, 14 Apr 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 14 Apr 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers felt shock , death

बुंदेलखंड में अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के सदमे से किसानों की मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छानी बुजुर्ग गांव में एक किसान तबाह हुई फसल देख सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


बिवांर क्षेत्र के छानी बुुजुर्ग गांव निवासी राजाभइया (65) पुत्र बारेलाल के पास साढ़े चार बीघा पैतृक जमीन है। जिसमें बोया चना ओलावृष्टि व अतिवृष्टि में पूरी तरह बर्बाद हो गया। वहीं उसने 15 बीघा जमीन बलकट में ले रखी थी। जिसमें पूरे में गेहूं बोया था। गेहूं भी बारिश के चलते खेतों में लेट गया था।
विज्ञापन


मृतक किसान के बेटे सरजू प्रसाद ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब 3 बजे वह खेत देखने गया था। क्षतिग्रस्त फसलों को देखकर अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी और अचेत होकर वहीं गिर गया। वहीं पास में अपने खेतों में काम कर रहे किसान भवानीदीन ने इसकी सूचना राजाभइया के परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर उसने अपने भाई रतिराम के साथ पिता को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रिफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चार पुत्र है। जिसमें दो पुत्र दिल्ली में मजदूरी करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed