फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer Farmer troubled by debt, hanged

कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाई

Sat, 23 Mar 2019 11:53 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Sat, 23 Mar 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmer Farmer troubled by debt, hanged
hang
कर्ज से परेशान किसान ने खेत में आम के पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसान की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


मझगवां थाने के बकरई निवासी गनेश लोधी ने बताया उसके चार पुत्र परमेश्वरी दयाल (55), महेंद्रपाल, कालका प्रसाद, पंचम सिंह हैं। उसके पास 45 बीघा जमीन है। बताया उसने अपनी जमीन चारों पुत्रों को बांट दी है। जिसमें वह खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। कालका प्रसाद ने बताया शुक्रवार सुबह करीब दस बजे उसका बड़ा भाई परमेश्वरी दयाल गांव में ताश खेल रहा था। ताश खेलने के बाद वह परिजनों से अपनी ससुराल जराखर होली खेलने की बात कहकर गया था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 11 बजे इटौरा निवासी सुरेश अपने साले कढ़ोरी के खेत में मटर की फसल भरने गया। तब उसने परमेश्वरी दयाल को पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता देखा। बताया उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इस पर उसने परमेश्वरी दयाल के परिजनों को सूचना दी। उसके भाई कालका ने बताया कि वह होली खेलने के लिए ससुराल नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया उसके भाई पर गांव के साहूकारों का करीब डेढ़ लाख का कर्ज था। जिससे वह परेशान रहता था। उनके एक पुत्र तीर्थराज उर्फ राजू है। किसान की पत्नी विद्या और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। एसडीएम सुरेश कुमार ने कहा किसान की मौत के मामले की जांच राजस्व विभाग से कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed