फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Electricity cuts in the new year in 145 villages

नए साल में 145 गांवों में गुल रही बिजली

Fri, 02 Jan 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 02 Jan 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity cuts in the new year in 145 villages

सरीला कसबा सहित 145 गांवों की लाइफ लाइन कही जाने

विज्ञापन
वाली 33 केवीए लाइन आए दिन फाल्ट की चपेट में रहती है। बुधवार रात फिर 33 केवीए लाइन में फाल्ट आ जाने से दो पावर स्टेशनों की आपूर्ति ठप हो गई। जिसकी वजह से 145 गांवों में नए साल पर अंधेरा पसरा रहा।


तहसील क्षेत्र में बिजली की बदतर व्यवस्था दूर होने का नाम नहीं ले रही है। कभी खेड़ाशिलाजीत पावर सबस्टेशन के लिए बनाई गई लाइन से क्षेत्र के गांवों को संतृप्त किया जाता रहा।

इस बीच ममना गांव में पावर स्टेशन बना तो 33केवी लाइन से बिजली देने का काम शुरु कर दिया गया। दो दो पावर सबस्टेशनों का लोड एक लाइन पर डाले जाने से क्षेत्र में लो वोेल्टेज की समस्या बनी रहती है। वहीं बेहद पुरानी हो चुकी इस लाइन पर आए दिन तारों के टूटने के साथ होने वाले फाल्टों से बिजली नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन


24 दिसंबर को 55 किमी लंबी लाइन का तार अमगांव के निकट फाल्ट हो गया। फिर 27 को वीरा गांव के निकट लाइन फाल्ट हुई। 31 दिसंबर की रात इस लाइन में  वीरा गांव के निकट फिर फाल्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सरीला कसबा सहित 145 गांव अंधेरे में डूब गए। हालांकि आज बरसात के बीच विद्युत कर्मी लाइन के फाल्ट को ढूंढने में सफल रहे। वीरा के निकट फाल्ट के सही होते ही जैसे लाइन चालू की गई तभी ममना सबस्टेशन में मेन ओसीबी खराब हो गई।


नई लाइन बिछाने का काम एक साल बाद भी पूरा नहीं
ममना पावर स्टेशन के लिए अलग लाइन बनाने का काम होते एक वर्ष गुजर चुके है। लेकिन अभी तक आधा भी काम पूरा नहीं हो सका है। इसके लिए 375.13 लाख से ट्रांसमिशन इस लाइन का काम करवा रहा है। राठ से आई इस लाइन पर छिबौली गांव तक करीब 15 किमी ही खंभे गाडे जा सके है। वहीं सात किमी तक ही तार डाले जा सके है। इस मामले में अवर अभियंता निरंजन चौधरी का कहना है कि इस लाइन को पूरा करने में धन आडे आ रहा है। इसीलिए ट्रांसमिशन इस काम को बंद किए है। बताया कि  सरीला कसबे में 132केवी पावर उपकेंद्र व सबस्टेशन का प्रस्तावित है। जमीन मिलने के बाद भूमि पूजन हो चुका है। 132 केवी के लिए 4235.35 लाख की लागत से कार्य कराया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed