{"_id":"4e4ffc63aebaad7dc2c53f0d04a7c6a6","slug":"each-house-will-glow-lamp-every-child-will-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर में दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर घर में दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 28 Apr 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से जिले ही नहीं पूरे प्रदेश के लोग सकते में है। जिसके चलते प्रदेश सरकार ने सोमवार व मंगलवार को कक्षा एक से बारहवीं तक के विद्यालयों को बंद करने के कड़े निर्देश दिए थे। लेकिन सोमवार को तहसील क्षेत्र के धगवां स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यालय के प्रबंधतंत्र ने सर्वशिक्षा अभियान के तहत गांव में अनपढ़ रहना है अभिशाप, अब नहीं रहेंगे अंगूठा छाप जैसे नारों के साथ स्कूली बच्चों की रैली निकाली।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों की रैली को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने कहा कि सरकार अशिक्षा को दूर भगाना चाहती है। जिस पर भारी बजट खर्च हो रहा है। अभिभावक अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं और उन्हें शिक्षित बनाएं। कहा कि नजदीकी विद्यालय में जाकर अपने बच्चों का नामांकन जरूर कराएं, ताकि सरकार का अभियान सफल हों।
विज्ञापन
स्कूली बच्चे रैली में हर घर में दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा। बेटा बेटी एक समान, यह है सर्वशिक्षा अभियान नारे लगाते चल रहे थे। गांव भ्रमण के बाद रैली का समापन विद्यालय परिसर में हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान ग्राम प्रधान सुदर्शन सिंह, बीडीसी सदस्य रतन सिंह, कौशल राजपूत, चंद्रकांत, सिद्धगोपाल, मुलायम सिंह, चंदन सिंह, रामलखन शिवहरे छात्र छात्राएं मौजूद रहीं। प्रधानाचार्य का कहना है कि जागरूकता रैली निकालने में कोई रोक नहीं है। उधर, बीएसए डा. रामचंद्र के मोबाइल पर संपर्क किया मगर बात नहीं हो सकी।