{"_id":"2e1906f4abffb5afd8abd7c65bcdd067","slug":"dm-spoke-should-be-adequate-lighting-in-wards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम बोलीं, वार्डों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम बोलीं, वार्डों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 31 Dec 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची जिलाधिकारी को गंदगी के अलावा वार्डों में प्रकाश की व्यवस्था कम मिली तो खिड़कियों के शीशे टूटे थे। जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने मंगलवार सुबह जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया, तब तक 23 ओपीडी के पर्चे बन चुके थे। इमरजेंसी वार्ड में प्रकाश व्यवस्था कम मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
ठंड को देखते हुए मरीजों को हॉट वाटर बैग प्रयोग में लाने के निर्देश सीएमएस को दिए। पुरुष भर्ती वार्ड में खिड़कियों में लगे शीशे टूटे मिले, जिन्हें शीघ्र दुरुस्त कराने को कहा।
विज्ञापन
ओपीडी में मरीजों को ठंड से बचाव के लिए कोई व्यवस्था न किए जाने पर डीएम ने सीएमएस डा.डीके माहुर से ठंड से बचाव के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा। प्रयोगशाला कक्ष के बाहर गंदगी मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई।
निरीक्षण में जिलाधिकारी ने जेल के बंदी रुक्कू को देखकर कहा कि प्रथमदृष्ट्या वह स्वस्थ लग रहा है। उसके साथ तीन पुलिस कर्मी कृष्णदत्त शुक्ला, भगवत सिंह, रामेश्वर सिंह मौजूद मिले।
इस पर डीएम ने जिला कारागार अधीक्षक से बंदी को कौन सी बीमारी है, किसने रिफर किया, यह जानकारी मांगी है। निरीक्षण के समय डा.विकास यादव, डा.पीके गुप्ता, डा.बीसी पाल, डा.आरके मिश्रा मौजूद मिले।