फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   demostration by pharmacists

फार्मेसिस्टों ने किया प्रदर्शन

Wed, 11 Mar 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 11 Mar 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
demostration by pharmacists

विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट

विज्ञापन
एसोसिएशन 16 फरवरी से आंदोलन कर रहा है। बुधवार को सरकारी अस्पतालों के फार्मेसिस्टों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों का ज्ञापन सीएमओ को सौंपा।

एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. कौशलकिशोर सचान और मंत्री अजय कु मार शिवहरे ने बताया कि फार्मेसिस्टों की विभिन्न मांगे लंबित हैं। इनका अब तक निस्तारण नहीं किया गया है। इसी के विरोध में 16 फरवरी से आंदोलन किया जा रहा है। 9 मार्च से 13 मार्च तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया जा रहा है।

कहा कि इसके बाद भी मांगे नहीं मानी गईं तो 8 अप्रैल को स्वास्थ्य महानिदेशालय लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही आंदोलन को जारी रखने की लिए आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बुधवार को फार्मेसिस्टों ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया।

दो घंटे के कार्य बहिष्कार से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा गया। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. एससी शिवहरे, डॉ. संजीव त्रिपाठी, डॉ. योगेंद्र यादव, डॉ. दिनेश सचान, डॉ. ललित वर्मा, डॉ. सीएल गौतम, डॉ. रमेशचंद्र तिवारी, डॉ. अनूप वर्मा, डॉ. डीसी सचान, डॉ. केसी उमराव, डॉ. वीएल गुप्ता, डॉ. मुखराम सचान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed