{"_id":"5745e44e4f1c1b7562690ffd","slug":"demolition-of-non-state-actors-in-the-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने बस में की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अराजकतत्वों ने बस में की तोड़फोड़
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 25 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त खड़ी महोबा डिपो की बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा डिपो की कानपुर जाने वाली बस पर बुधवार सुबह बड़े चौराहे पर लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे बस में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। लोग बस से उतरकर भागने लगे। वहीं चालक व परिचालक पुलिस को सूचना दिए बगैर बस छोड़कर भाग गए।
परिवहन विभाग महोबा डिपो की बस कानपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही यह बस कस्बे के बड़े चौराहे पर पहुंची, तभी चार पांच युवकाें ने बस के शीशे पर डंडा व पत्थर मारना शुरू कर दिया। यह देख बस में सवार महिलाएं, पुरुष व बच्चों में अफरातफरी मच गई और शोर मचाने लगे। चालक इमाम बख्श व परिचालक रामसिंह से जानकारी लेने पर वह आक्रोशित हुए और कहा कि इसकी सूचना पुलिस को देंगे।
हालांकि इस चौराहे पर मौजूद पुलिस पिकेट को जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंच गए। इस बस के यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया। कोतवाली के एसआई काशीनाथ उपाध्याय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक बड़े चौराहे के पास खड़े बाइक सवारों की बाइक में बस की टक्कर लगने से नाराज युवकों ने तोड़फोड़ की है।